24 News Udpate उदयपुर। अरावली क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर चल रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त तीन ट्रेलरों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान मावली क्षेत्र में खनिज रेड ऑकर से लदे दो ट्रेलर पकड़े गए। जांच में सामने आया कि दोनों वाहनों के परिवहन रवन्ना की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों ट्रेलरों को जब्त कर पुलिस थाना मावली के सुपुर्द कर दिया गया।
इसी तरह फतेहनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मेसोनरी स्टोन से भरा एक ट्रेलर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संयुक्त दल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को सीज कर पुलिस थाना फतेहनगर को सौंप दिया। खनन विभाग के अनुसार अरावली विस्तार क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध निर्गमन पर रोक के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी सघन निगरानी रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खनन माफिया पर कार्रवाई, –फतेहनगर में कार्रवाई, तीन ट्रेलर सीज

Advertisements
