Site icon 24 News Update

अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री सूर्यवीर सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में माधव उपाध्याय थानाधिकारी, गोगुन्दा (प्रशिक्षु आई.पी.एस) मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से अभियुक्त दिनेश कुमार पिता हंसाराम निवासी बेकरिया जिला उदयपुर के गोगुन्दा कस्बा में स्थित किराये की दुकान से विभिन्न ब्राण्ड की 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version