Site icon 24 News Update

सदाचार व टीम भावना से लक्ष्यों की पूर्ति करें: आबकारी आयुक्त नमित मेहता

Advertisements

24 News Update उदयपुर। नमित मेहता, आबकारी आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य के प्रति सदाचार बनाए रखते हुए वित्तीय और निरोधात्मक लक्ष्यों को टीम भावना से पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने पर भी जोर दिया।
सोमवार को आबकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने संघ द्वारा किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए आभार जताया।
इससे पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने आयुक्त नमित मेहता से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आश्वासन दिया कि सभी अधिकारी एकजुट होकर विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए कार्य करेंगे।
इस दौरान संघ ने विभागीय डीपीसी, पदोन्नति और ग्रेड पे सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। आयुक्त ने मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव अशोक कुमार डिडेल सहित आदराम दहिया, त्रिलोक अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, राहुल शर्मा, मुरलीधर सौदा, जितेन्द्र सिंह, मुकेश देवपुरा, तरूण अरोड़ा, शकुन्तला, नरेश सुहैल और हेमन्त मेघवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version