– आचार्य संघ का 26 जुलाई को होगा आयड़ तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवेश
– उदयपुर से प्रतिनिधि मण्डल निवेदन के लिए मध्यप्रदेश के अभ्योदयपुरम तीर्थ गया
24 News Update उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्तवावधान तपोगच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ में मालव मार्तंड आचार्य डॉ. मुक्तिसागर श्रीजी महाराज आदि ठाणा 4 एवं साध्वीजी का वर्ष 2026 का चातुर्मास सम्पन्न होगा।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि महासभा का प्रतिनिधि मण्डल मध्यप्रदेश राज्य में उज्जैन से 10 किलो मीटर आगे अभ्योदयपुरम तीर्थ पर मालव मार्तंड आचार्य डॉ. मुक्तिसागर श्रीजी महाराज आदि ठाणा 4 एवं साध्वीजी से उदयपुर आयड़ तीर्थ पर चातुमार्स हेतु विनती की जिसपर आचार्य संघ ने 2026 का चातुमार्स आयड़ तीर्थ पर करने स्वीकृति प्रदान की।
नाहर ने बताया कि आचार्य संघ का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 26 जुलाई को आयड़ तीर्थ में होगा। 26 जुलाई को सुबह 8 बजे धूलकोट मंदिर से गाजे-बाजे के साथ आयड़ तीर्थ में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश करेंगे। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे आचार्य द्वारा रोचक प्रवचन होंगे।
निवेदन करने के लिए उदयपुर से महासभा प्रतिनिधि मण्डल में कुलदीप नाहर, भोपाल सिंह परमार, सतीश कच्छारा, चतर सिंह पामेचा, राजेन्द्र जवेरिया, राजेश जावरियार, कुलदीप मेहता, हेमंत सिंघवी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, अनिल मेहता सहित उदयपुर से 100 से अधिक प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य अभ्योदयपुरम तीर्थ पहुंचे जिन्होनें आचार्य संघ से उदयपुर में चातुमार्स करने के लिए निवेदन किया।
आचार्य डॉ. मुक्तिसागर श्रीजी महाराज आदि ठाणा का 2026 का चातुर्मास आयड़ तीर्थ में

Advertisements
