Site icon 24 News Update

पर्यटकों से जबरन शॉपिंग कराने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में पर्यटकों को जबरन शॉपिंग कराने और कमीशन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को मोती मगरी गेट क्षेत्र में पर्यटकों को सस्ते दामों पर शहर घुमाने का लालच देकर उन्हें तय दुकानों पर ले जाकर शॉपिंग के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे आरोपी कमीशन प्राप्त कर रहे थे।
इस संबंध में एएसआई मोहम्मद अतहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में इरशाद अली (30) पुत्र मंशूर अली निवासी फारुख आजम कॉलोनी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व से ही एक अन्य मामले में बंद था।
मामले में राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम 2010 की धारा 13(1) व 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी राज के के निर्देशन में जांच की जिम्मेदारी लोकेश कुमार नागदा को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version