Advertisements
24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाश खटीक पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम द्वारा सबसिटी सेन्टर के पास सुनसान जगह पर प्रार्थी केशुलाल लोहार के कान में पहने हुये सोने के दो लोंग (वजन करीब 03 ग्राम) तोडकर भागने वाले अभियुक्त दीपक उर्फ चोटी मोगिया पिता रमेश निवासी आवरी माता, कच्ची बस्ती थाना हिरणमगरी हाल हनुमान कॉलोनी, धोल की पाटी थाना सविना जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी।
- रामस्वरूप हैड कानि. 1997 |
- भगवती लाल हैड कानि. 521। (विशेष भूमिका)
- विकास कुमार कानि. 3218। (विशेष भूमिका)
- नन्दकिशोर कानि. 2762। (विशेष भूमिका)
- मुकेश कुमार कानि. 2416 ।
- प्रताप सिंह कानि. 1196।

