24 News Update जयपुर। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में पहली बार प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपए से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे सरकार की योजनाओं और विकास प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि अब लक्ष्य “विकसित राजस्थान 2047” का है, जिसे जनभागीदारी से हासिल किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान की वेबसाइट और वीडियो का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह पहल विकास को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास है, जिसमें हर गांव और शहरी वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें आधारभूत ढांचे के साथ रोजगार सृजन, स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों में कृषि आधारित उद्योग, प्रोसेसिंग यूनिट, मंडी और वैल्यू एडिशन को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और शहरों की ओर पलायन रुकेगा। अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चलेगा। 20 मार्च को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं और शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभाएं आयोजित कर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से मास्टर प्लान तैयार कर उन्हें लागू किया जाएगा।प्रत्येक गांव की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर सुझाव लें।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी दिशा में राजस्थान सरकार “विकसित राजस्थान 2047” का रोडमैप तैयार कर रही है।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि यह अभियान राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें तैयार होने वाले मास्टर प्लान को 2030, 2035 और 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए डायनामिक बनाया जाएगा।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विभिन्न जिलों से भी वर्चुअल माध्यम से भागीदारी रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 80 हजार में ‘लिंग जांच’ का काला खेल बेनकाब, पोर्टेबल सोनोग्राफी से भ्रूण की पहचान, जयपुर में डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 1300 गैस एजेंसियों पर लगेंगे पोस्टर-बैनर