24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समाज सेवा और आपसी सहयोग में वह अग्रणी है। समाज की मातृशक्ति को समर्पित निःशुल्क एक्सीडेंटल बीमा योजना ने देखते ही देखते नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं। अब तक 5071 परिवारों ने आवेदन कर इस योजना में भागीदारी दर्ज कराई है, जो समाज में जागरूकता और एकजुटता का अनोखा उदाहरण है।
पूर्व राज्य मंत्री व पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि शुरुआत में यह योजना केवल उदयपुर तक सीमित थी, लेकिन सफलता और महत्ता को देखते हुए आसपास के शहरों—कांकरोली, भीम, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर—से भी समाजजनों के आवेदन आने लगे। इन क्षेत्रों में रहने वाले समाजजन अब झूलेलाल भवन, शक्ति नगर में सीमित समय के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं।
राजानी ने बताया कि इस नेक कार्य में कई समाजसेवी और संगठन सक्रिय हैं। प्रमुख योगदान देने वालों में गोपाल मेहता, कमल पाहुजा, किशोर सिधवानी, अशोक लिंजारा और पूज्य सिंधी समाज उदयपुर (पूज्य जेकबआबाद पंचायत) शामिल हैं।
समाज की विभिन्न पंचायतों और संगठनों से भी अपार सहयोग मिल रहा है। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जी गूरानी, पदाधिकारी राजेश चुग, हरीश सिधवानी, भारत खत्री, सुरेश चावला, अशोक मंगवानी आदि शामिल हैं। पंचायत अध्यक्षगण जैसे मुरली राजानी, उमेश नारा, उमेश मनवानी, ओम प्रकाश आहूजा, किशन वाधवानी, सुखराम बालचंदानी, प्रताप जी चुग, अशोक गेरा, प्रकाश चंदानी, हरीश गोलानी ने भी योजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा कार्यकर्ताओं में गिरीश राजानी, चंद्रप्रकाश, संजय खथूरिया, राजेश खत्री, विक्की राजपाल, जितेंद्र कालरा निरंतर सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.