उदयपुर। नेशनल हाईवे 27 पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब पत्थर के पाउडर से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार ट्रेलर सुबह करीब 10 बजे उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में खोखरिया नाल सुरंग के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोग खाई में उतरकर मदद के प्रयास करने लगे।सूचना मिलने पर बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।घायल दोनों व्यक्तियों की पहचान झालावाड़ जिले के भवानीमंडी निवासी आत्माराम पुत्र प्रभुलाल और राजेश पुत्र भागचंद के रूप में हुई है। दोनों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया।हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जंगल की आग ने ले ली टूरिस्ट की जान, बाहुबली हिल पर कल किया था रेस्क्यू, आज हो गई मौत प्रदेश में 1 लाख 74 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट, निरोधात्मक कार्रवाई में 562 केस दर्ज – 556 गिरफ्तार