24 News Update उदयपुर। डबोक क्षेत्र स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर घायल कर्मचारी की पत्नी ने संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा तहसील क्षेत्र के चलानिया निवासी रीना कुंवर पत्नी शिवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पति शिवराज सिंह डबोक स्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।परिवादिया के मुताबिक 13 अगस्त 2024 की शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के दौरान शिवराज सिंह अचानक नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।मामले में टेलेन्ट प्लस सिक्योरिटी सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर और जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री डबोक के प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रकरण की जांच सउनि मुकेश कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शास्त्री सर्किल पर महिला से बैग झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश निर्माण सामग्री किराये पर लेकर बेचने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज