Site icon 24 News Update

अभाविप सेमारी नगर सम्मेलन 2025 सम्पन्न, नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा

Advertisements

24 News Update सलूंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का सेमारी नगर सम्मेलन 2025 उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सलूंबर जिले की सत्र 2025-26 की सेमारी नगर कार्यकारिणी की घोषणा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य खुशाल शर्मा ने की।

नई कार्यकारिणी में महेश वैष्णव को नगर अध्यक्ष तथा दिनेश पटेल को नगर मंत्री बनाया गया। साथ ही नगर सहमंत्री के रूप में जाह्नवी चौबीसा, फाल्गुनी आमेटा, कुलदीप सिंह, हिमांशु कलाल और रवि कलाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य जिगर कलाल, भाग संयोजक दीक्षित सुथार, निकुंज पंचाल, उज्ज्वल सिंह, मयूरराज सिंह, जतिन सालवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version