Site icon 24 News Update

ABRSM का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान [ विद्यालय शिक्षा ] खंड निंबाहेड़ा का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय पेंशनर समाज भवन में आयोजित हुआ। डॉक्टर हीरालाल लुहार ने बताया कि सागरमल पटवा जिला कोषाध्यक्ष मुख्यवक्ता, रवींद्र सिंह सिसोदिया जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवासी कार्यकर्ता पवन शेखावत प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सदस्य, राजी कुमावत जिला महिला उपाध्यक्ष, निर्भय राम धाकड़ स्थानीय खंड अध्यक्ष मंच पर उपस्थित रहे ।
मुख्यवक्ता पटवा ने संगठन की रीति नीति व कार्यकर्ताओं के दायित्वों को विस्तार से समझाया और बताया कि संगठन का दायित्ववान कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर चलता है। राष्ट्रहित में शिक्षा , शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज का जो मूल भाव है उसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए ।
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सिसोदिया ने संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि जयदेव पाठक ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की स्थापना 1954 में की थी जिसका नाम हिंदू नव वर्ष से बदलकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान( विद्यालय शिक्षा) कर दिया गया है साथ ही बताया कि इसका प्रत्येक सदस्य संगठन की कड़ी होता है ।संगठन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः उसका संगठन में जुड़ा रहना अति आवश्यक है ।आगामी सदस्यता अभियान में प्रत्येक शिक्षक के पास पहुंचकर सदस्यता अभियान को शत प्रतिशत पूरा करना है।
खंड अध्यक्ष निर्भयराम धाकड़ ने बताया कि आगामी सदस्यता अभियान के लिए संकुल स्तर की योजना बनाई गई है प्रत्येक संकुल पर संयोजक सहसंयोजक एवं महिला सहसंयोजक के दलों का गठन किया गया है जो प्रत्येक शिक्षक के पास पहुंचकर उनको संगठन से जोड़कर,राष्ट्र हित में कार्य करने की बात कहीं।
इस अवसर पर जिला पुस्तकालयाध्यक्ष प्रतिनिधि मांगीलाल सुथार, महिला उपाध्यक्ष निर्मला बंबोरिया, हिमांशु आचार्य, राजेश कुमार, रामकेश मीणा, रोशनलाल कोटवाल प्रकाशचंद जांगिड़ राजेश जैन कालुराम गाडरी प्रदीप कुमार मिश्रा, रमेश लक्षकार, रमेश चंद्र जोगी, रोशन लाल धोबी, गंगा सिंह हरिशंकर धाकड़ सोहनलाल मुकेश कुमार राठौर सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र कुमार खंड मंत्री ने किया आभार खंड कोषाध्यक्ष निर्भयराम धाकड़ ने व्यक्त किया।कल्याणमंत्र से अभ्यास वर्ग का समापन हुआ।
निम्बाहेडा़ फोटो , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान स्कूली शिक्षा खंड निंबाहेड़ा के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता एवं मंचासीन अतिथिगण।

Exit mobile version