Site icon 24 News Update

अब्बा हुजूर लंगर कमेटी ने किया सलीम खान का सम्मान, वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण पर जोर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में स्थित अब्बा हुजूर लंगर कमेटी की ओर से जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम खान एवं उनकी कार्यकारिणी के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरआन से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में अब्बा हुजूर लंगर कमेटी के सदर शरीफ खान बबली भाई मेवाती सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, प्रबंधन एवं पारदर्शिता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
संबोधन में सलीम खान ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण का कार्य तेज़ी से किया गया है, जिसमें लगभग 95 प्रतिशत संपत्तियों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और अवैध कब्जों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड की ओर से दिल्ली गेट सहित अन्य लंबित संपत्तियों के निस्तारण के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि इन परिसंपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर शरीफ खान बबली भाई मेवाती ने (बाइट) में कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए लाभकारी हैं और इससे संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। समारोह में समाज के कई अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version