Site icon 24 News Update

यूनिवर्सिटी रोड पर युवक और उसके चचेरे भाई से मारपीट, पांच नामजद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना यूनिवर्सिटी रोड क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां आपसी रंजिश के चलते हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार रावतपुरा, आनंद नगर (थाना भूपालपुरा) निवासी 53 वर्षीय गहरी सिंह तंवर ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने मिलकर उनके पुत्र अंशुल तंवर और भतीजे कमलेश तंवर के साथ मारपीट की। घटना 3 मार्च को शाम करीब 4 बजे की बताई गई है।
इस मामले में गौरव गवारिया, नीरज मेघवाल, हर्ष नाथ, हर्षित चौधरी और यश शेखावत को नामजद किया गया है। पुलिस ने 19 अप्रैल को धारा 189(2), 126(2) और 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रकरण की जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी गई है।

Exit mobile version