24 News Update उदयपुर। जिले के नाई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की एक और घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए युवक की बाइक अज्ञात चोर रात के समय चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुखेर थाना क्षेत्र के रामा निवासी 43 वर्षीय हरिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 मार्च को नाई क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ27 AZ 4764 बाहर खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 7 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दी गई। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और बाइक चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा में बुजुर्ग दंपती के घर डकैती: नकदी और जेवरात लूटे, चोरों ने कंबल से दबा दिए मुंह मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: सायरा पुलिस की कार्रवाई, 6 माह से था फरार