24 News Update उदयपुर। आगामी हिंदू सम्मेलन के पूर्व कालका माता जी बस्ती में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को हिंदू शंखनाद रैली एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। रैली में मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और हाथों में मशाल लेकर क्षेत्र में उत्साह और जागरूकता का संदेश दिया।
सम्मेलन के संयोजक पूरणदास वैरागी ने बताया कि यह आयोजन एक फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि एक फरवरी को गोपेश्वर महादेव मंदिर से नवद्वीप स्कूल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात संतों के सान्निध्य में एक विशाल रैली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर कालका माता बस्ती सहित आसपास की सभी कॉलोनियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक समाजजन कार्यक्रम से जुड़ सकें। सम्मेलन के दौरान सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
हिंदू सम्मेलन से पूर्व कालका माता बस्ती में मशाल जुलूस, शंखनाद रैली से माहौल बना

Advertisements
