Site icon 24 News Update

गर्मी में राहत की फुहार, यात्रीगण ध्यान दें, उदयपुर-आसनसोल व मदार-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल की सौगात

Advertisements

उदयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया है। इसके तहत मदार-हावड़ा-मदार साप्ताहिक स्पेशल (02 ट्रिप) तथा उदयपुर सिटी-आसनसोल-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल (01 ट्रिप) ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09603 मदार-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल 21 व 28 अप्रैल 2026 को मदार से प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:40 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को शाम 4:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09604 हावड़ा-मदार स्पेशल 22 व 29 अप्रैल 2026 को हावड़ा से बुधवार शाम 6:50 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 11:55 बजे मदार पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पारसनाथ, आसनसोल, दुर्गापुर एवं वर्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल 21 अप्रैल 2026 को उदयपुर सिटी से रात 10:30 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 6:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:40 बजे प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 7:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09624 आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल 23 अप्रैल 2026 को आसनसोल से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6:20 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में राणा प्रताप नगर, मावली, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, धनबाद एवं सीतारामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।

Exit mobile version