24 News update उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया किनारे बने करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो दोस्तों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।जानकारी के अनुसार हादसा जसवंतगढ़-नांदेशमा मार्ग पर सुथार मादड़ा गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। घायल भगवान सिंघवी (55) पुत्र चुन्नीलाल सिंघवी तथा मीठालाल बंबोरी (59) पुत्र भंवरलाल बंबोरी, दोनों नांदेशमा गांव के निवासी हैं और मुंबई में किराना व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि दोनों व्यापारी किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से अपने गांव आए हुए थे। मंगलवार सुबह वे कार से गोगुंदा के लिए रवाना हुए थे। बीच रास्ते में परिचित के यहां कुछ समय रुकने के बाद दोबारा गोगुंदा की ओर निकले, लेकिन सुथार मादड़ा गांव के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क छोड़कर सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट भंवर सिंह झाला और ईएमटी महावीर ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला और गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को उदयपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा और भी भयावह हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीट-यूजी परीक्षा रद्द होना शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत : डॉ. शैलेन्द्र सोमानी लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची राजस्थान की महिला व पुरुष लेक्रोजे टीम