24 News Upodate निम्बाहेडा। अभाविप के इकाई अध्यक्ष गौरव तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान डॉ. विपिन चंद्र जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक होने के साथ वर्तमान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. राजेन्द्र जी सिंघवी रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष जी व्यास ने की। सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर के नगर मंत्री नवीन जी परिहार, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणास्पद रहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, निंबाहेड़ा की महाविद्यालय इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Advertisements
