24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज सागवाड़ा द्वारा हर्षोल्लास के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विश्वकर्मा जयंती पर गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज द्वारा शनिवार प्रातः नगर के विश्वकर्मा मंदिर से बैंड-बाजों व भजन-कीर्तन के साथ भगवान की श्रृंगारित अष्टधातु की प्रतिमा गंगाघुटी पर सवार शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से मांडवी चौक, कंसारा चौक, जूना मंदिर, सुथारवाड़ा, सलाटवाड़ा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची, जहां भगवान विश्वकर्मा की महाआरती एवं केसर चढ़ाई का लाभ यजमान परिवार द्वारा लिया गया। नर्मदाशंकर, धनेश्वर, लालशंकर और भूपेश सुथार ने आरती व केसर चढ़ाया और वर-घोड़े की बोली का लाभ लिया। दोपहर में समाज के नोहरा भवन में महाप्रसाद तथा सायंकाल मंदिर में द्वितीय महाआरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मेंद्र सुथार, उपाध्यक्ष जितेंद्र, रविंद्र सुथार, रूपेश सुथार, कन्हैयालाल, अरविंद, हरिश सुथार, निखिल सुथार, रोहित, प्रकाश, राजेंद्र सुथार, देवशंकर सुथार, ओमप्रकाश सुथार, दयालाल, भारतानंद, अशोक, जितेंद्र, रूपेश, लालशंकर, रोहित, हेमंत सुथार, अजय, हिमांशु, कवित, चारु, प्रफुल, राजेंद्र सहित समस्त पंच व महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती पर हर्षोल्लास के साथ नगर में निकली शोभायात्रा

Advertisements
