कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोमवार को सुथार समाज द्वारा नगर के होलीथड़ा स्थित श्री चारभुजा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। प्रातरू समाजजनों ने मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना की, तत्पश्चात शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरिया बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे महिलाएं भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते चल रही थी। एक रथ में भगवान विश्वकर्मा के चित्र की झांकी सजाई हुई थी। शोभायात्रा के नगर के प्रमुख मार्गों में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा भी शोभायात्रा का कैंची चौराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, मंत्री कालू सेन, सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल चाष्टा, सतीश बाबेल, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष आशीष बोड़ाना, कमलेश शर्मा, अजय नागदा, दीपक शारदा, मनोहर पंचौली, भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

