चित्तौड़ विधायक बोले- जीतो युथ विंग कि पर्यावरण संरक्षण व गौ सेवा हेतु सराहनीय पहल। 24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वे जन्मोत्सव पर जीतो युथ विंग द्वारा संपूर्ण देश भर में 9 लाख पौधारोपण कर अपने लक्ष्य की पूर्ति को लेकर रविवार को स्थानीय गौशाला ऋषि मगरी में 108 पौधे लगाकर 250 से अधिक गौ माता के लिए खाखले की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।संस्था के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि पौधारोपण व गौ सेवा के कार्यक्रम की शुरूआत गौ माता को खाखला खिलाकर व नवकार मंत्र से की गयी। कार्यक्रम में सिद्धार्थ महात्मा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गयी।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चितौडगढ विधायक चन्द्रभान सिह आक्या ने जीतो युथ विंग के इस कार्यक्रम की सराहना की व इस कार्यक्रम को हरित क्रांति की शुरूआत बताया व जीतो के सभी सदस्य को गौ शाला मे गौ सेवा हेतु बढ चढकर हिस्सा लेने हेतु आग्रह किया।इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा ने कहा कि जीतो युथ विंग द्वारा जिन पौधो का चयन किया गया वह पौधे भविष्य में गौ माता के लिए छाया के रूप में काम आयेगे ऐसा चयन करने पर युथ विंग के सभी सदस्यो को बधाई दी व साथ ही गौ सेवा हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश पुरोहित ने जीव दया व गौ सेवा के बारे में बताते हुए गौ सेवा हेतु सभी को प्रेरित किया व साथ ही जो सेवा करे व मन से करे इसका आग्रह किया। इसी क्रम मे लालाजी की गुर्जर गौशाला समिति सदस्य द्वारा जीतो परिवार के सभी सदस्यो का गौशाला में आने पर स्वागत किया गया।जीतो चेप्टर के चौयरमेन सोहन पोखरना द्वारा जैन समाज के विभिन्न संस्थान के अध्यक्ष व सचिव का आभार व्यक्त किया।जीतो युथ विंग अध्यक्ष रवि विराणी द्वारा यह बताया कि जीतो युथ विंग के सदस्यो द्वारा कार्यक्रम में 51 हजार रू का सहयोग किया गया व साथ ही श्रमण संघ चितौडगढ द्वारा गौ माता हेतु एक पानी की सीमेंटेट टँकी बनाने की घोषणा की गई व गौशाला समिति अध्यक्ष अनिल ईनाणी, ठेकेदार स्वरूप सिंह, मोनू सलुजा, गौरव सोमानी व समिति के सदस्य सोहन का भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जीतो चेप्टर के कोषाध्यक्ष ज्ञान मेहता द्वारा पर्यावरण संरक्षण व गौ सेवा हेतु संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि व सदस्यो द्वारा पौधारोपण कर ट्री गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा हेतु स्थान की तारबंदी कर पानी की नियमित व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में पधारे हुए सदस्यो द्वारा कुल 121 ट्रेक्टर खाखला गौ सेवा में देने की घोषणा की गयी।कार्यक्रम में रोशन लोढा, जीतो लेडिज विंग अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, नरेन्द्र कुमार पोखरना, दिनेश शर्मा, शिवराज सिंह, श्याम गुर्जर, किरण डांगी, शैलेन्द्र झंवर, सुदर्शन रामपुरिया, राधेश्याम कुमावत, राजेन्द्र दोशी, नवीन पटवारी, बलवंत बाघमार, रामप्रसाद पुरोहित, राकेश सेठिया, चंदन जैन, सुनील बाघमार व जीतो लेडिज विंग की अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, विमला सेठिया, तुषिता सांखला, सुमित्रा श्रीश्रीमाल, रेखा गलुण्डिया, आशा पोखरना, विनीता लोढा, ज्योति सुराणा व जीतो युथ विंग के मिहिर बाघमार, आयुष बाघमार, आदित्य ढीलीवाल, कनक चपलोत, पीयूष डांगी, रितिक चोपडा, अजय नागौरी, करूण खाब्या, अभिषेक नाहर, रजत चीपड, दक्ष मेहता, शुभम सुराणा, प्रियांश पोखरना, आयुष जैन, अखिलेश चण्डालिया, समीक्षा जैन, वंशिका जैन, नेहा विराणी, स्नेहा विराणी, अलिशा पोखरना, दिव्या बाघमार, रानू चपलोत, अंकिता नागौरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चोरी के मामले में 9 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार महिला पतंजलि योग समिति का सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन