Site icon 24 News Update

पाकिस्तानी महिला एजेंट ने रेलवे कर्मचारी को हनीट्रेप में फंसाया, गोपनीय जानकारियां लीक करवाईं

Advertisements

24 News Update | जयपुर

राजस्थान इंटेलिजेंस ने बीकानेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले रेलवे कर्मचारी भवानी सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी महिला एजेंट ने उसे हनीट्रैप में फंसाया और पैसों के लालच में वह सेना की गुप्त सूचनाएं साझा करने लगा। आरोपी को ISI से आर्थिक मदद भी मिल रही थी

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी युवती के संपर्क में आया आरोपी

इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार, भवानी सिंह रेलवे में पॉइंटमैन के पद पर कार्यरत था और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी युवती ‘निमी’ के संपर्क में आया। कई महीनों तक उसने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी एजेंसियों को भेजी।

28 फरवरी को पकड़ा गया, जयपुर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बना निशाना

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के युद्धाभ्यास होते रहते हैं, इसलिए पाकिस्तानी एजेंसियां इस क्षेत्र में जासूसी कराने के लिए हनीट्रैप का इस्तेमाल करती हैं। ISI से जुड़ी महिलाएं सोशल मीडिया पर भारतीय अधिकारियों-कर्मचारियों को फंसाकर उनसे खुफिया जानकारी हासिल करती हैं

पहले भी सामने आ चुके हैं हनीट्रैप के मामले

🚨 रेलवे और सेना से जुड़े सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने और साइबर सिक्योरिटी का पालन करने की सलाह दी गई है। 🚨

Exit mobile version