Site icon 24 News Update

जनता की समस्याओं को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर की कॉलोनियों की सड़कों की खराब स्थिति और जगह-जगह बने बड़े-छोटे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के गिरने से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम उदयपुर के उप आयुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसों के संचालन को लेकर कई मांगें रखी गईं। प्रतिनिधि मंडल ने बलिचा से सेक्टर-14, सवीना, हिरणमगरी, सेवाश्रम से डबोक, यूनिवर्सिटी, आरटीओ ऑफिस, खेलगांव और अम्बेरी रूट पर बसों को नियमित और घंटे में चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही सीटी बस स्टाफ पर समय सारणी लगाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के मौके पर संगठन के प्रांत मंत्री राकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष करण सिंह कटारिया, रमेश जोशी, फतहलाल पारिक, महिला संगठन मंत्री संगीता जैन, नरेंद्र जोशी, राजू कुंवर चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी।

Exit mobile version