24 news Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा सर्राफा एसोसिएशन ने सोमवार को उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा सर्राफा व्यापारियों को बिना कारण प्रताड़ित किए जाने पर गहरी आपत्ति दर्ज करवाई गई। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार वृद्धि के चलते बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच कुछ व्यक्तियों द्वारा सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों के विरुद्ध झूठी रिपोर्टें दर्ज करवाई जा रही हैं, जिससे पुलिस प्रशासन बिना ठोस आधार के व्यापारियों पर दबाव बना रहा है।

झूठी रिपोर्ट और अनुचित दबाव
एसोसिएशन ने बताया कि बिनोता निवासी शौकीन चपलोत (हाल मुकाम रजत नगर, निंबाहेड़ा) द्वारा पूर्व में गिरवी रखे गए सोने के संबंध में झूठा परिवाद दर्ज कराया गया था। इस परिवाद के आधार पर पुलिस द्वारा नागौरी ज्वेलर्स नामक फर्म के व्यापारी को पूछताछ के नाम पर उपाधीक्षक कार्यालय बुलाया गया, जहां व्यापारी के पुत्र, चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित नागौरी पुलिस उपाधीक्षक निंबाहेड़ा के समक्ष उपस्थित हुए।
उपाधीक्षक महोदय द्वारा रोहित नागौरी का पक्ष सुने बिना ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रताड़ित किया गया और शौकीन चपलोत से उक्त मामले को सेटल करने हेतु अनुचित दबाव बनाया गया, जबकि इस मामले में कोई ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं था। एसोसिएशन ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, बल्कि शहर के व्यावसायिक माहौल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस घटना के बाद निंबाहेड़ा के सर्राफा व्यापारियों में रोष व्याप्त है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सोनी एवं महामंत्री रितेश नाहर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को बिना किसी प्रमाण के पूछताछ और अनावश्यक प्रताड़ना से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी पर संदेह है तो निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि निर्दोष व्यापारी परेशान न हों। ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से आग्रह किया गया कि पुलिस प्रशासन को व्यापारियों के साथ शालीन एवं निष्पक्ष व्यवहार के निर्देश दिए जाएं। बिना साक्ष्य के पूछताछ या दबाव डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।
सर्राफा व्यापारियों के साथ पुलिस का सहयोगात्मक और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला व्यवहार अपनाया जाए। ज्ञापन की प्रति पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई ताकि मामले की उच्च स्तर पर समीक्षा की जा सके। अंत में अध्यक्ष पुष्कर सोनी एवं महामंत्री रितेश नाहर ने कहा कि सर्राफा व्यापारी हमेशा कानून का सम्मान करते हैं और प्रशासन के साथ सहयोग में विश्वास रखते हैं। लेकिन यदि निर्दोष व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया तो एसोसिएशन आंदोलनात्मक कदम उठाने को भी विवश होगा।
ज्ञापन प्रस्तुत करने में गोविंद सोनी, मनोज सोनी, गोपाल सोनी, कमल सोनी, सुरेश सोनी, सत्यनारायण सोनी, कैलाश सोनी, दिलीप सोनी, मुकेश नागौरी, रणजीत मोदी, बालकिशन सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, कमल सोनी, सुशील धूत, सुधांशु सर्वा, संदीप नागौरी, राहुल नागौरी, अंतरिक्ष साहू, सीए रोहित नागौरी, शेखर लखारा, हेमंत लखारा, भरत पहाड़िया, राजेश सोनी, पंकज सोनी, अनमोल सिंह, निखिल जैन, शुभम अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, दीपक सोनी, मुकेश सोनी, अनिल सिरोहिया, किशन सोनी, धर्मवीर सोनी, गोपाल सोनी सहित सर्राफा व्यापार संघ एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading