Site icon 24 News Update

कोकापुर-भासोर के जंगलों में लगी भीषण आग

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती कोकापुर भासौर के बीच आंतरी रेंज के जंगलों में सोमवार रात भीषण आग आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान रात को इसी रस्ते से गुजर रहे AYSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने तुरंत अपनी जान जोखिम में डालते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। मुकेश कुमार ने बताया कई बार 101 और 112 पर कॉल किया, लेकिन लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन उन्होंने खुद अपने गमछे से आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाते समय उनका गमछा भी जल गया कई मिनट तक लगातार कोशिश जारी रही लेखी।आग तेजी से फैलती गई और बेकाबू हो गई गर्मी, धुएं और जंगली जानवरों के खतरे के चलते उन्हें आखिरकार पीछे हटना पड़ा। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि इस दौरान फायर ब्रिगेड की ओर से कोई सहायता नहीं पहुंची।

Exit mobile version