24 News Update उदयपुर. उदयपुर–गोगुंदा हाईवे पर शनिवार सुबह अचानक पहाड़ी से चट्टान का मलबा टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पत्थरों के टुकड़े गिरते देख हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में घबराहट फैल गई। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते कार चालकों ने वाहन रोक दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना होटल कीर्ति राज के सामने विकेट मोड़ के पास हुई, जहाँ पहाड़ से एक बड़ी चट्टान का हिस्सा टूटकर सीधे सड़क पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी वक्त दो कारें वहां से गुजर रही थीं, लेकिन ड्राइवरों ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ियां रोक दीं।पिछले चार दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते पहाड़ी ढलानों की मिट्टी ढीली पड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसी पहाड़ी का एक और बड़ा हिस्सा भी दरक चुका है, जो किसी भी समय नीचे गिर सकता है।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची और सड़क से गुजर रहे वाहनों को सावधानीपूर्वक पार कराने की व्यवस्था की। साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई कि बारिश के दौरान वाहन की गति धीमी रखें और पहाड़ी मोड़ों पर सतर्कता बरतें। इस घटना के बाद प्रशासन ने गोगुंदा हाईवे पर यात्रियों को अलर्ट किया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माहेश्वरी समाज ने किया समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान -भगवान जानकीराय जी को धराया अन्नकूट उदयपुर में 30 करोड़ की अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश: शोभायात्रा बनकर पहुंची पुलिस, 50 बीघा में उगा रखे थे 8 हजार पौधे