Site icon 24 News Update

मां की कोख में पल रही नन्ही जान, रखें पूरा ध्यान: चौबीसा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र कालीभीत-4 और 5 पर जतन संस्थान की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जतन संस्थान के लसाड़िया प्रथम ब्लॉक क्लस्टर निशीथेश्वर चौबीसा ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य, पोषण और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
चौबीसा ने कहा कि मां के गर्भ में पल रही नन्ही जान की सुरक्षा और स्वस्थ विकास के लिए गर्भवती महिला को पूरे नौ माह विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देना महिला के जीवन का दूसरा जन्म जैसा होता है, इसलिए इस दौरान खान-पान, आराम और स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवी मीणा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। अंत में निशीथेश्वर चौबीसा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version