24 News update उदयपुर. लेकसिटी उदयपुर की सुबह आज कोहरे की चादर ओढ़े हुए जागी। सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा शहर पर इस कदर तरह छाया कि कुछ घंटों के लिए पूरा शहर ही मानो अदृश्य हो गया। ठंडी बयार के बीच कोहरे को देख लगा मानों बादल सैर करने सड़कों पर निकल आए हों। खेतों में लहलहाती फसलों से बातें करने पहुंच गए हों। कोहरे की गिरफ्त इतनी मजबूत थी कि हर किसी का दिल खुश हो गया। दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कें धुंध में खो गईं, और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। झीलों के किनारे से लेकर पहाड़ों और तालाबों के नजारों तक सब कुछ नजारा और भी रहस्यमय रहा। दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग रुक-रुक कर आज के कोहरे और बढ़ती सर्दी पर चर्चा करते नजर आए। उदयपुर शहर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवा के साथ नमी ने ठिठुरन को और गहरा कर दिया। उदयपुर संभाग के अन्य जिलों में भी ठंड ने अपना रंग दिखाया। राजसमंद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, प्रतापगढ़ में 8.1 डिग्री, बांसवाड़ा में 9 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का असर कुछ समय तक बना रह सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और नागरिकों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय पक्षी के शिकार के आरोपी का जश्न! मोर मारकर पकाने वाले कांग्रेस नेता का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, जेल से बाहर आते ही माला, कंधों पर बैठाकर जुलूस!! उदयपुर में सरल ब्लड बैंक ने क्रायो प्रेसिपिटेट मशीन लगाई, बदल रही है रक्तदान की कहानी