24 News Update उदयपुर। सरकारी स्कूलों में भौतिक संसाधनों की कमी एवं मूल सुविधाओं से अध्यन करने वाले बालक बालिकाओ को झूझना पड़ रहा है इसी को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उदयपुर ईकाई ने आज प्रधानमंत्री के नाम ए.साईं कृष्ण उपखंड अधिकारी गिर्वा को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में सभी प्रकार के जन प्रतिनिधि एवं जो सरकारी नौकरी करना चाहते है और जो वर्तमान में कर रहे है उन परिवारों के बालक बालिकाओं को अनिवार्य रूप से केंद्र एवं राज्यों में संचालित सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए संसद में कानून बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने में ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, शिवकुमार शर्मा, रमेश जोशी, फतेहलाल पारिक उपस्थित रहे। यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.