Site icon 24 News Update

मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या में विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित 

Advertisements

24 News Update खेरवाड़ा. राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद खैरवाड़ा के तत्वावधान में श्री हरिओम जनजाति छात्रावास में मंकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशाल भजन संध्या कार्यक्रम में महंत स्वामी बसंत आनंद सरस्वती, श्रीरंग अवधुत आश्रम जयपुर, विक्रम दास महाराज गादीपति लसुड़िया धाम गुजरात, मगन महाराज पोगरा धुणी व नाथु महाराज खारा धुणा टीडी व विश्राम महाराज बाबा रामदेव मंदिर सकलाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद उदयपुर से जगदीश कुलमी,प्रदेश सह संगठन मंत्री हर रतन डामोर, समाज सेवी नानालाल अहारी व कांतिलाल खराड़ी मंचासिन रहे। सर्व प्रथम गादी से पधारे महाराजों को भक्तों के द्वारा पुष्प वृष्टि कर मंच तक लाया गया। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। साज आवाज के साथ कई धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

जयपुर से आये बसन्ता नन्द ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष के उपलक्ष में पंच परिवर्तन विषयों पर बताया एवं लसुड़िया धाम से आये विकृत दास महाराज ने बताया कि हमारे पुरखों ने धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया है उस का स्मरण करते हुए सभी को एक जुट होकर रहना है। आदिवासी समाज में वर्षों पुरानी मेट कोटवाल,भगत परम्परा को मानना है । वर्तमान में कुछ षड्यंत्रकारी ताकतें हमारे धर्म, संस्कृति, पूजा पद्धति पर प्रश्न उठा रही हैं उससे हमे सतर्क रह कर समाज को जागृत रखने की आवश्यकता है।

 भजन मण्डली कार्यक्रम में सागवाड़ा पाल, पादेडी, भूधर, थापडावली, महुवाडा, कागदर, ढीकवास, मगरा, भाखरा, कातरवास, बावलवाडा, सारोली, भाणदा, उखेड़ी, कनबई, सकलाल,बायडी, पोगरा, बडला, सुन्दरा, झांझरी, सुवेरी, डेरी, खोकादरा, थोबावाडा ,मोथली, काकरादरा, देवपुरा, पाणडली, सातसागडा आदि स्थानों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मगन डामोर, बलदेव दंरगा जिला सह मंत्री, अतिथि परिचय जिला संगठन मंत्री ईश्वरलाल ने किया। भजन संध्या में जिला संरक्षक विमल कोठारी, पूर्व प्रधान अमृत डामोर, अमृत लाल पंचाल, भूपेंद्र कलाल, प्रमोद अग्रवाल, अमित कलाल, सुभाष फेरा, शंकर लाल डामोर, माया देवी परमार, कैलाश दामा, राजेंद्र खराड़ी ,सूरजमल, बाबूलाल अहारी, लक्ष्मण डामोर, साकर चंद्र, रामलाल डामोर,हेमंत मेहता ,बजरंग अग्रवाल , हीरालाल गरासिया व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Exit mobile version