Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के भोईवाड़ा स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुक्रवार दोपहर 3 बजे श्री रामेश्वर भक्त मंडल का 251 भक्तों का जत्था श्री कष्टभंजन देव सारंगपुर धाम के लिए रवाना हुआ।
जत्था मंडल अध्यक्ष राजेश भोई के नेतृत्व में तथा मुख्य संरक्षक संतश्री उदयरामजी महाराज के सानिध्य में रवाना हुआ। गमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अतिथियों द्वारा केसरिया झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया गया।
मंडल संरक्षक मुकेश भोई ने बताया कि 10 जनवरी शनिवार को सारंगपुर में प्रातः 10 बजे श्री कष्टभंजन देव मंदिर परिसर में रामायण मनका 108 का 108वां पाठ किया जाएगा।

