Site icon 24 News Update

जयकारों के साथ कुलदेवी मां अन्नपूर्णा के द्वार पहुंचा औदिच्य समाज का 160 यात्रियों का जत्था

Advertisements

24 News Update उदयपुर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद, पाणुन्द एवं श्री परशुराम गरबा मंडल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अन्नकूट अवसर पर औदिच्य समाज की माता-बहनों के लिए नि:शुल्क गुजरात तीर्थ यात्रा आयोजित की गई। तीन बसों में 160 यात्रियों का जत्था उदयपुर से रवाना होकर सिद्धपुर पाटन पहुंचा, जहां समाज की कुलदेवी मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ अंबाजी व गब्बर पहाड़ के दर्शन किए। पूरी यात्रा में आवागमन, भोजन व ठहराव की व्यवस्थाएं आयोजकों द्वारा नि:शुल्क की गईं।
यात्रा के साथ परिषद का वार्षिक अधिवेशन भी हुआ। इस अवसर पर संस्थापक हीरालाल गोकलावत, निवर्तमान अध्यक्ष झमकलाल धूलावत, पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पतावत, नारायण हीरावत, गणेशलाल डूंगावत, कोषाध्यक्ष डालचंद बोरीवाला, मांगीलाल पतावत, भोपाजी गणेशलाल औदिच्य ईडाणा सहित समाजजनों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में परिषद के परम संरक्षक प्रेमशंकर गोंदावत, तुलसीराम डूंगावत, शोभालाल गोकलावत, वरिष्ठजन कन्हैयालाल धूलावत, भगवतीलाल डूंगावत, मोतीलाल डूंगावत, छगनलाल डूंगावत, शांतिलाल डूंगावत, हीरालाल पतावत, मांगीलाल हीरावत, गिरजाशंकर गोंदावत, जमनाशंकर गोंदावत, रतनलाल औदिच्य (बेमला), हीरालाल जीवावत, जितेन्द्र गोन्दावत, जमनेश डूंगावत, हितेश व्यास, कैलाश डूंगावत, विजय डूंगावत, जिगर औदिच्य (कोटा), इन्दर हीरावत, कमलेश पतावत, शिवलाल औदिच्य ईडाणा, जगदीश गींगला, राजेश गींगला, मयूरेश सेमला, ललित जीवावत, गोविंद पतावत, आजाद गोकलावत, नारायण बोरीवाला, जमनालाल औदिच्य (वेलवड़ी), अजय डूंगावत, पियुष गोकलावत, हार्दिक हीरावत, सिद्धार्थ डूंगावत, अनिश डूंगावत, विराट डूंगावत, सिद्धार्थ बोरीवाला, वैभव ईडाणा, सौरभ पतावत, नेमिचंद डूंगावत, मनीष गोन्दावत, ईशान गोकलावत, पार्थ गोन्दावत, दक्ष गोन्दावत, ग्रंथ डूंगावत, रूद्र गोन्दावत सहित परिषद व मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version