Site icon 24 News Update

भीलवाड़ा में बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, एक की मौत

Advertisements



24 News Update भीलवाड़ा, 7 मई। सदर थाना क्षेत्र में सावाईपुर के पास बुधवार देर रात बजरी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने बजरी माफिया के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग की।
जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। तीनों युवक भीलवाड़ा शहर में कपड़े की दुकान पर काम खत्म करने के बाद अपने गांव पोंडरास लौट रहे थे। इसी दौरान सावाईपुर के पास तेज रफ्तार बजरी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे किशन सिंह (25) का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सड़क पर खून फैल गया। वहीं नरेंद्र सिंह (28) और करण सिंह (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मॉर्च्युरी के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हादसे की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Exit mobile version