– आराधना भवन में साधर्मिक भक्ति एवं स्वामीवात्सल्य का आयोजन 24 News Update. उदयपुर, 19 सितंबर। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में इन दिनों धर्म, तप और साधना का वातावरण बना हुआ है। आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज, मुनिराज नीतिप्रभ विजयजी महाराज एवं साध्वी श्रुतवर्धना श्रीजी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में चातुर्मास के तहत नियमित धार्मिक आयोजन जारी हैं। श्रद्धालु तप-साधना, संयम और धार्मिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं कर्मनिर्जरा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे आराधना भवन से गणगौर घाट तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं समाजजन शामिल होंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। गणगौर घाट पहुंचने पर धार्मिक आयोजन होंगे।कार्यक्रम के पश्चात मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में उदयपुर के सभी जैन संघों के संयोग से साधर्मिक भक्ति एवं स्वामीवात्सल्य का आयोजन रखा गया है। इसमें साधर्मिक बंधुओं के साथ सामूहिक रूप से धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम होंगे तथा सभी के लिए स्वामीवात्सल्य रखा जाएगा।आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज ने धर्मसभा में श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संयम और सद्भाव के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाना है। साधर्मिक भक्ति जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।धर्मसभा में श्रीसंघ के डॉ. शैलेन्द्र हिरण, कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया, राजकुमार बापना, नरेंद्र सिंघवी, भोपाल सिंह सिंघवी, मनीष दोशी, अभिषेक हुमड़, अशोक सेठ, प्रकाश गांधी, राकेश चेलावत, अशोक जैन, राजेंद्र कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अशोक नगर जैन मंदिर में भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू हाथीपोल धर्मशाला से गणगौर घाट तक 20 सितंबर को निकलेगा वरघोड़ा, होगी स्नात्र पुजा