Site icon 24 News Update

थूर की पाल से 26 मार्च को निकलेगी भव्य मां अंजना ध्वजा रैली

Advertisements

24 News Update उदयपुर। थूर की पाल स्थित धर्मेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मां अंजना युवा संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं की मौजूदगी में आगामी 26 मार्च को भव्य ध्वजा रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता विष्णु पटेल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 26 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे थूर की पाल से मां अंजना की भव्य ध्वजा रैली प्रारंभ होगी। यह रैली उदयपुर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सलाडा स्थित डांगी समाज की कुलदेवी मां अंजना मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन होगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह डांगी समाज की पांचवीं ध्वजा यात्रा होगी। रैली में समाज के युवा, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यात्रा के मार्ग में विभिन्न समाजों एवं श्रद्धालुओं द्वारा ध्वजा रैली का स्वागत किया जाएगा तथा जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रेमचंद पटेल (मनवाखेड़ा), जगदीश डांगी, दिनेश डांगी (सरपंच थूर), बाबूलाल डांगी, लक्ष्मण डांगी (माधर), जगदीश डांगी (हुंदर), हीरालाल डांगी, पुष्कर डांगी (मनपुरा), मदन डांगी (डांगी का गुड़ा), नारायण डांगी (थूर), शंकर डांगी (थूर), उदयलाल डांगी, तरुण डांगी (सियालपुरा) और मनोज डांगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version