247 News Update फूलियाकलां(भीलवाड़ा) क्षेत्र के कनेछन गांव में मामूली विवाद ने बड़ा और दर्दनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार तेली समाज के दो अलग-अलग परिवारों के बच्चों के बीच खेल-खेल में हुआ झगड़ा देखते ही देखते बड़ों के बीच गंभीर विवाद में बदल गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई मारपीट में प्रेम पुत्र रामलाल तेली (उम्र 35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।
घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया।
मामले में आरोपी के रूप में गणेश पुत्र लालचंद तेली, उम्र 34 वर्ष निवासी कनेछनकला का नाम सामने आया है। सूचना मिलते ही फूलियाकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बच्चों के खेल से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत,कनेछन गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ा, एक की जान गई, एक घायल

Advertisements
