जयपुर 15 मार्च। कोटा शहर पुलिस ने टीचर्स कॉलोनी गुमानपुरा में हुई चर्चित 36 लाख रुपये की डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी न केवल कोटा पुलिस का 25 हजार रुपये का इनामी था, बल्कि वह गुजरात की साबरमती जेल से पैरोल मिलने के बाद फरार चल रहा था, जिस पर गुजरात पुलिस ने भी 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।नकली पुलिस बनकर दिया था वारदात को अंजामजिला एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि घटना 25 नवम्बर 2024 की है, जब गुजरात निवासी विशाल भाई टीचर्स कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर थे। शाम करीब 4:15 बजे तीन बदमाश वहां पहुँचे, जिनमें से दो बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने विशाल को ड्रग्स बेचने के झूठे आरोप में धमकाया और कमरे की तलाशी के बहाने अलमारी में रखा 36 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाश पीड़ित को अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बिठाकर रावतभाटा रोड तक ले गए और वहां छोड़कर फरार हो गए।साबरमती जेल का पैरोल अपराधी निकला डकैतएसपी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महेश (31) निवासी सागवाड़ा डूंगरपुर एक शातिर अपराधी है। वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में साबरमती कारागृह, गुजरात में न्यायिक अभिरक्षा में था। पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने वापस जेल जाने के बजाय कोटा में इस बड़ी डकैती की साजिश रची और फरार हो गया।गुमानपुरा थानाधिकारी महेश कुमार और साइबर सेल यूनिट कोटा की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अथक प्रयासों के बाद आरोपी का पीछा किया। अंततः रविवार 15 मार्च की रात को पुलिस टीम ने उसे उदयपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार अन्य आरोपियों संजीव उर्फ शेरा, अमित भाई, राहुल गुप्ता और कमलजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।कार्रवाई करने वाली विशेष टीम में गुमानपुरा थाना से एसएचओ महेश कुमार, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र, कांस्टेबल करतार सिंह और साइबर क्राइम यूनिट से एएसआई अजय, कांस्टेबल अशोक कुमार और सुनील चन्देल शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंगल यूज प्लास्टिक पर फौरी कार्रवाइयां जारीं, गुजरात में बैठे हाथियों पर हाथ डालने से घबरा रहा प्रशासन थाने से 150 मीटर दूर 1.80 करोड़ की ज्वेलरी डकैती: 6–7 नकाबपोशों ने 3 घंटे की रैकी के बाद दुकान साफ की, CCTV-DVR भी ले गए