24 News Update उदयपुर। शहर के अंबा माता थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर हुआ जानलेवा हमला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सज्जन नगर स्थित ग्रेस लैंडमार्क रेडिसन गार्डन में देर रात बारात के दौरान 10 से 12 हथियारबंद युवकों ने औवेस रजा उर्फ अयान (पुत्र आरिफ हुसैन) पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में धंसा चाकू करीब 11 घंटे बाद ऑपरेशन के जरिए तीन टुकड़ों में निकालना पड़ा।जानकारी के अनुसार, अयान पड़ोसी की बारात में खाना खाने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पार्किंग क्षेत्र में उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोप है कि हमलावर अपने साथ तलवार, चाकू और लाठियां लेकर आए थे। अयान पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिसमें तलवार का एक वार उसकी पीठ पर लगा, जबकि एक बड़ा चाकू उसके हाथ में आर-पार हो गया। इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और अन्य लोगों ने शोर मचाकर हमलावरों को भगाया और घायल अयान को तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक मेडिकल प्रक्रिया पूरी की गई। चिकित्सकों ने हाथ में धंसे चाकू को निकालना जोखिमपूर्ण बताया, जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक ऑपरेशन कर चाकू को तीन टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला। फिलहाल अयान आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था। घटना से दो दिन पहले अस्सी फीट रोड और धोली मगरी क्षेत्र में हुए विवाद में अयान का नाम जानबूझकर उछाला गया था, जबकि वह उस समय घर पर ही मौजूद था और इसकी पुष्टि भी की गई थी।पीड़ित के पिता आरिफ हुसैन ने मंजूर शाह, उसका भाई इक्कू, शान, फैजान उर्फ गणेश, फैजान उर्फ छोटा कटोरा, नज्जू, आबिद उर्फ बलिया, समीर सुगला, साहिल लोचा, साजिद मेवाती समेत अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अयान 12वीं कॉमर्स का मेधावी छात्र है, जिसने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और आरएससीआईटी सहित कंप्यूटर कोर्स भी कर रखा है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नकलची को पकड़ाओ, लखपति बन जाओ!!! एसआई भर्ती के दौरान मौका!!! एसओजी और राजस्थान पुलिस चौकस एनईपी-2020 के तहत बी.कॉम. पाठ्यक्रम की समीक्षा, उद्योगोन्मुख सुधारों पर मंथन