Site icon 24 News Update

एटीएएस इंडिया का 9वां राष्ट्रीय समागम 13 दिसंबर को जयपुर मेंदेशभर के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट–गाइड होंगे शामिल, राष्ट्रीय एकता और स्काउटिंग सहयोग पर होगी चर्चा

Advertisements

जयपुर। एशोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट्स इंडिया (एटीएएस इंडिया) का 9वां राष्ट्रीय समागम आगामी 13 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन अरावली सभागृह, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी परिसर, जयपुर में संपन्न होगा, जिसमें देशभर से पूर्व व वर्तमान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स और गाइड्स शामिल होंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे की मेजबानी

इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा की जा रही है। आयोजन का नेतृत्व राज्य मुख्य आयुक्त एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण कर रहे हैं।

सहयोग, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय एकता पर विशेष चर्चा

देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधिगण इस समागम में—

जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां होंगी उपस्थित

ATAS राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से कई प्रमुख पदाधिकारी आयोजन में शामिल होंगे—

इन सभी की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्काउटिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए प्रस्तावों और योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

वयस्क स्काउट्स–गाइड्स के लिए महत्वपूर्ण मंच

“एशोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट्स इंडिया” का यह वार्षिक समागम वयस्क स्काउट्स एवं गाइड्स को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करता है, जहां—

पर महत्वपूर्ण विमर्श होता है।

13 दिसंबर को जयपुर राष्ट्रीय स्काउटिंग परिवार के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक का साक्षी बनेगा।

Exit mobile version