Site icon 24 News Update

भीलवाड़ा में रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Advertisements

24 News Update भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा क्षेत्र के बावड़ी तस्वारिया गांव में बादाम समझकर रतनजोत के बीज खाने से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बच्चे बालाजी मंदिर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में रतनजोत के बीज को बादाम समझकर खा लिया। कुछ ही देर में उन्हें घबराहट, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी।
परिजनों ने बच्चों को पहले शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सभी बच्चों का उपचार जारी है। बीमार बच्चों में मुस्कान बानो (12), बेबू बानो (9), इरफान मोहम्मद (8), मेहरबान (6), महबूब (13), अनिशा (9), यास्मीन (12) पुत्री मुनीर मोहम्मद मंसूरी तथा आदित्य पुत्र रामदेव मेघवंशी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

Exit mobile version