24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारत विकास परिषद् शाखा सागवाड़ा की ओर से विभिन्न 6 स्थानो पर मंगलवार को एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया। शहरी क्षेत्र में 772 महिला एवं बालिकाओं की जांच की गई।शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला एवं सचिव रमेश वैष्णव ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर 111, वाड़ेल स्कूल में 90, महिला महाविद्यालय में 58, जील रेनवियर में 207, महिपाल स्कूल में 50, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 04 गामठवाड़ा में 95 एवं फ्लॉवर किड्स स्कूल में 161 महिला एवं बालिकाओं की एनीमिया जांच की गई। जांच में जिन महिला एवं बालिकाओं का हिमोज्लाबिन कम आया उन्हें आयरन की गोलियां दी गई। जांच शिविर में बीसीएमओ डा. पंकज खांट, एलटी दर्शन त्रिवेदी, भाविप के प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक दोसी, अर्चना दोसी, भूमिका पंचाल, किशनलाल वर्मा, कुबेरलाल जोशी, दिनेश शर्मा, श्याम भट्ट, ईश्वरलाल सुथार, गोवर्धनलाल शर्मा, नवनीत सोनी, दीपक शाह, मोहनलाल भट्ट, डा. वासुदेव बलाई, निखिल सोमपुरा, अनिल वाड़ेल, जयन्तीलाल मोची ने सेवाएं दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अपराधियों व पांवर बाईक राईडर के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 45 पॉवर बाईक जब्त शारीरित शिक्षकों का दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ शिविर सम्पन्न