तकनीकी कारणों से 24 सालों से अटकी हुई थी रिव्यू डीपीसी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश डीजी जेल श्री गुप्ता ने निभाई अहम भूमिका 24 News Update जयपुर। राजस्थान कारागार विभाग के अधिकारियों के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। राज्य सरकार ने विभाग के 71 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। तकनीकी कारणों से रिव्यू डीपीसी पिछले 24 सालों से अटकी हुई थी। डीजी जेल श्री गोविन्द गुप्ता प्रयासों के कारण यह डीपीसी संभव हो पाई। उनके द्वारा राज्य सरकार को अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट से उप महानिरीक्षक, अधीक्षक ग्रेड द्वितीय से अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट एवं जेलर से उपाधीक्षक के पदों पर पदोन्नति के लिए अभिशंषा की गई थी। जिसके फल स्वरुप 09 अधिकारियों को उपमहानिरीक्षक पुलिस, 30 अधिकारी एसपी ग्रेड फर्स्ट तथा 32 को उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। आदेश के अनुसार अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट से उप महानिरीक्षक कारागार के पद पर मोनिका अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, सुमन मालीवाल, राकेश मोहन शर्मा, विक्रम सिंह एवं सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह शेखावत, शंकर सिंह, कैलाश त्रिवेदी, एवं संजय यादव को वरिष्ठता- सहयोग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार अधीक्षक ग्रेड सेकंड से अधीक्षक ग्रेड फर्स्ट पर विक्रम सिंह, मोनिका अग्रवाल, सुमन मालीवाल, राजेंद्र कुमार, राकेश मोहन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, परमजीत सिंह सिद्धू, प्रदीप लखावत, राजपाल सिंह, आर अनंतेश्वरन, शिवेंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद सिंह, भैरू सिंह राठौड़, महावीर प्रसाद मीणा एवं सेवानिवृत्त विश्वेश जोशी, शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक कुमार उपाध्याय, कैलाश त्रिवेदी, राकेश कुमार भार्गव, सुधीर प्रकाश पूनिया, अशोक वर्मा, संजय यादव, के जी शर्मा, बद्री लाल मीणा, नंद सिंह शेखावत, गोविंद सिंह, मोइनुद्दीन पठान, श्रवण लाल जाट एवं रामावतार शर्मा को पदोन्नत किया गया है। एक अन्य आदेश के द्वारा कारापाल (जेलर) से उपाधीक्षक के पद पर निरंजन शर्मा, नरेंद्र कुमार स्वामी, योगेश कुमार तेजी, जयवर्धन सिंह, पृथ्वी सिंह कविया, पारसमल, सम्पति, महावीर प्रसाद मीणा, इंद्र कुमार, सुरेश कुमार मीणा, सरोज बिश्रोई, सौरभ स्वामी, शैलेंद्र सिंह फौजदार, मुक्ति यदुवंशी, मानसिंह बारेठ, जगदीश प्रसाद पूनिया, रोहित कौशिक, रमाकांत शर्मा, राजेश योगी, रामकिशन मीणा, राजमहेंद्र, समर सिंह, श्रीमोहन मीणा, विल्सन शर्मा, एवं सेवानिवृत्त श्योजी राम मीणा, अल्लादीन खान, चंदन सिंह, डुले सिंह, बृजेश दीक्षित, जसवंत सिंह गुर्जर, अमर सिंह व कैलाश दरोगा के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पांचवें एवं छठे वेतनमान से जुड़े राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते में वृद्धि घर पर ओपीडी करने के लिये चिकित्सकों को करवाना होगा आरजीएचएस पोर्टल पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन