उदयपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित चार दिवसीय विशेष दर्द निवारक शिविर के सफल संचालन पर वेद श्यामा गंगाराम सोनी का सम्मान किया गया। शिविर के दौरान प्रतिदिन लगभग 65 लोगों का पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया, जिससे अनेक मरीजों को राहत मिली।
कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन ने मोमेंटो एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने शॉल एवं उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया।
पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने कहा कि जब सेवा भाव से निशुल्क इलाज किया जाता है तो उसका प्रभाव दोगुना होता है। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा वर्षभर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें रक्तदान, चिकित्सा और पेंशन शिविर शामिल हैं।
श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चूघ ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने परिवार सहित इस शिविर का लाभ लिया और पंचकर्म जैसी प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों को काफी राहत मिली है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मनीष डेमला, विजय कस्तूरी, कमल तलरेजा, मुकेश गखरेजा, होलाराम छोड़ा, राजेश कटारिया और अशोक खाथुरिया का विशेष योगदान रहा, जिनका भी सम्मान किया गया।
समारोह में पंचायत के वरिष्ठ सदस्य हरीश तलरेजा, हेमंत गखरेजा, विजय आहूजा, गुरमुख कस्तूरी, ओम प्रकाश बजाज, दीपक बिलोची, प्रदीप अछपाल, प्रकाश भूधराज, राजकुमार डोडेजा, राजकुमार तुलसीजा, मोहन तलरेजा, सुरेश गखरेजा, विक्की खट्टर, संकल्प चौधरी और प्रशांत तलरेजा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

