24 News Update उदयपुर। उदयपुर की 6 वर्षीय बालिका चार्वी पुत्री नवीन सुखेजा गंभीर और जानलेवा बीमारी थैलीसीमिया मेजर से पीड़ित है। वर्तमान में उसका उपचार अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उदयपुर में भूपालपुरा के रहने वाले नवीन सुखेजा अभी गुजरात में गारमेंट कंपनी में 15 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं क्योंकि 2019 से उनकी बेटी का इलाज वहीं चल रहा है। वर्तमान में गंभीर स्थिति को देखते हुए वे गुजरात में ही काम करते हुए बेटी का उपचार करवा रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के समुचित इलाज के लिए तत्काल लगभग 20 लाख रुपये की आवश्यकता है। इससे बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया जाना प्रस्तावित है। चार्वी के अभिभावक अब तक इलाज में लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। सीमित साधनों और लगातार बढ़ते चिकित्सा खर्च के कारण परिवार के सामने अब इलाज जारी रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे कठिन समय में अभिभावकों की ओर से सामाजिक संगठन उदयपुर चौपाल से संपर्क कर आमजन से सहयोग की अपील की गई।
आज उदयपुर चौपाल समूह की ओर से अपील किए जाने के बाद से उदयपुर शहर के कई दानदाताओं ने इस परिवार को अपनी ओर से यथा संभव मदद देना शुरू कर दिया। कई दानदाताओं ने अपने नाम को गोपनीय रखने की बात कहते हुए सहयोग राशि बच्ची के उपचार के लिए प्रदान की।
परिजनों का कहना है कि यदि सिंधी समाज सहित उदयपुर के अन्य समाजों का प्रत्येक व्यक्ति यथा संभव छोटा-सा भी योगदान करें, तो बच्ची के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने उदयपुर की विभिन्न संस्थाओं और समाज सेवियों से भी मदद की अपील की है। जन प्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि वे भी उपचार में मदद करें। चार्वी के पिता ने कहा कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। आपका छोटा सहयोग किसी मासूम की जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है। सहयोग के लिए QR कोड साझा किए जा रहे हैं, ताकि इच्छुक लोग आसानी से आर्थिक मदद कर सकें। समाजसेवियों, संगठनों और आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे मानवता के नाते आगे आएं और नन्ही चार्वि को स्वस्थ जीवन देने में अपना योगदान दें। पाठकों से अपील है कि आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और बच्ची की मदद करने में योगदान दें। 24 न्यूज अपडेट आपसे मदद की अपील करता है। बच्चे के पिता के संपर्क नंबर—09351214077 हैं। खबर के साथ छपे क्यू आर कोड को स्कैन कर मदद की जा सकती है।
गंभीर थैलीसीमिया से जूझ रही 6 वर्षीय चार्वी को इलाज के लिए तत्काल 20 लाख की आवश्यकता, मदद के लिए आगे आएं देशवासी

Advertisements
