24 News Update उदयपुर . स्व.के.जी. गट्टानी की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर ओरिएंटल होटल एंड रिसोर्ट के रिवाह सभागार में के.जी.गट्टानी फाउंडेशन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एवं मुस्कान क्लब कार्यकारिणी के सक्रिय सहयोग से एक वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 10बजे से प्रारंभ हुआ| सर्व प्रथम श्रीमती कौशल्या गट्टानी, श्रीमती श्रद्धा गट्टानी, नीरज जी , नितिन जी सहित परिवार जनों ने स्वर्गीय के. जी. गट्टानी साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया | इसके पश्चात गायत्री मंत्र का पठन, ईश वंदना तथा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किए जाने के बाद आगंतुओं का चिकित्सकीय परामर्श प्रारंभ हुआ।इससे पूर्व प्रवेश द्वार पर कार्यकारिणी की महिला सदस्यों एवं अन्य स्वयं सेविकाओं द्वारा सभी आगंतुकों का पंजीकरण करने के बाद, उन्हें संबंधित चिकित्सक के पास भेजा गया, जिसमें हृदय रोग, जोड़ एवं गठिया, मनो रोग , नाक- कान -गला, नेत्र, त्वचा, दांत, मधुमेह, रक्तचाप, आदि के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स व उनकी टीम शामिल रही|मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त, ई .सी.जी. सहित खून कि जाँच, गाइनोकोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जिसमे उदयपुर के लगभग सभी वरिष्ठ नागरिक क्लबों के 594 सदस्य लाभांवित हुए। स्वास्थ्य को लेकर सदस्यों के मन कि कतिपय भ्रान्तियां व शंकाओं का चिकित्सकों ने सरल भाषा में निस्तारण किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाटूश्याम मन्दिर गर्भगृह आधार पूजन कीर्तन की तैयारी लगभग पूरी, कोलकात्ता के संजू शर्मा कोलकात्ता के संगतकारो के साथ सुनायेंगे भजन, लगेगा छप्पन भोग पिछोला में उतरी राजस्थान की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर लग्जरी बोट, आंधी आए या तूफान, नहीं होगी कोई परेशानी