24 News Update उदयपुर। जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मावली थाना पुलिस ने 476.032 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार नियमित नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो (RJ 14 UN 9190) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन के टायर ब्रस्ट किए, जिसके बाद आरोपी कच्चे रास्ते में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 27 कट्टों में कुल 476.032 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और स्कॉर्पियो को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) आशिमा वासवानी के सुपरविजन में मावली थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई छगनलाल, कांस्टेबल सचिन कुमार, सुरेश, कैलाश कुमार, भंवरलाल सहित फतेहनगर थाने के सोनू, हरिओम, रणजीत सिंह, रामफूल और कैलाश कुमार शामिल रहे।
मामले की आगे की जांच घासा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
थाना मावलीः-
- श्री अशोक कुमार थानाधिकारी थाना मावली।
- श्री छगन लाल सहायक पुलिस निरीक्षक ।
- श्री सचिन कुमार कानि. 1890।
- श्री सुरेश कानि. 1395।
- श्री कैलाश कुमार कानि. 3135।
- श्री भंवरलाल कानि. 1259 |
थाना फतेहनगरः- - श्री सोनू कानि. 2124।
- श्री हरिओम कानि. 2088।
- श्री रणजीत सिंह कानि. 1535 |
- श्री रामफूल कानि. 2296।
- श्री कैलाश कुमार कानि. 92।

