24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। आदमखोर पैंथर अब मुसीबत बनता जा रहा हैं। उदयपुर में 10 दिन में यह दूसरी मौत है। नाबालिग लड़की को पेंथर घसीटते हुए जंगल में ले गया और उसका हाथ चबा गया। मुंह, पीठ और छाती को भी नोंच डाला। शव घने जंगल में 4 किलोमीटर अंदर मिला। गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह मातम छा गया। इस लड़की की तलाश बुधवार से ही तलाश की जा रही थी। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई। देर रात वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की लेकिन पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल में तलाश को निकले। सूचना पर वन विभागए पुलिस व भू अभिलेख अधिकारी कमेड की पहाड़ियों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को घने जंगलों से झोली में डालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों व राजस्व विभाग ने मौका पर्चा बना अधिकारियों को अवगत कराया। गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पैंथर के लडकी पर हमले की सूचना से पूरे क्षेत्र में है दहशत का माहौल है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस करवाएगी पोस्टमार्टम। पैंथर कमला गमेती को कल खेतो के उठाकर ले गया था गुफा की और, पैंथर ने लड़की का आधा बाया हाथ व आधा दाया पैर खा लिया। शव मिलने के बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं। कमला सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। नाबालिग का शव औंधे मुंह झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके साथ गईं बकरियां नहीं मिली हैं। आपको बता दें कि 11 दिन पहले 8 सितंबर 2024 को झाड़ोल के कीरट फॉरेस्ट एरिया में लेपर्ड ने एक महिला पर हमला कर उसे मार दिया था। महिला मीराबाई निवासी मगवास जंगल में लकड़ी काटने गई थी। झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उसे शिकार बना लिया। सूचना पर वन विभाग और झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को जंगल में तलाशने की कोशिश की तो एक जगह झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ मिला। धड़ और सिर अलग-अलग करीब 12 फीट दूरी पर पड़े हुए मिले थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिक्योर मीटर की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को चपेट में लिया, युवक की मौत, अनसिक्योर बड़ी बसों पर कोई लगाम नहीं, कई बार हो चुकी है शिकायत मगर पुलिस और प्रशासनिक मिलीभगत से नहीं हो रही रसूखदार पर कार्रवाई कानून सबके लिए समान है तो सांसद मन्नालाल रावत के खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों कर रही है पुलिस – चांगवाल,,,,,सांसद के नफरती अभियान के खिलाफ अंजाम तक लड़ाई लड़ेगे – सिंघवी,,,,उदयपुर की रवायत में जहर घोलना, जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है – चंडालिया