Site icon 24 News Update

4 संभागों में बारिश का अलर्ट, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। मौसम ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है और इसका विस्तार कई शहरों तक हो गया है। जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में विजिबिलिटी भी बहुत ज्यादा कम रही। विजिबिलिटी कम होने पर वाहन भी हैडलाइट जलाते हुए नजर आए। उदयपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, करौली समेत अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक कर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के 19 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज भी बारिश का अलर्ट कुछ जगहों पर है। राज्य में रविवार को गंगानगर में सबसे ठंडा दिन रहा, दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हवा का जोर कल भी था व आज भी है। कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनूं) में 21.2, चूरू में 22.2, धौलपुर में 14.4, अलवर में 20.8, करौली में 17.4, सिरोही में 20.2, बीकानेर में 21.7, जोधपुर में 25.8, जैसलमेर में 22 और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

7 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश होगी
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट होगी। राजस्थान में बारिश के आसार रहेंगे।
दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरा छाया रहेगा।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी

8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा, साउथ में बारिश
तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा छाया रहेगा।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी

Exit mobile version