Site icon 24 News Update

38वीं डांगी समाज खेलकूद प्रतियोगिता: महिला वर्ग में लोयरा ने कबड्डी और शोभागपुरा ने वॉलीबॉल जीता

Advertisements

उदयपुर। 38वीं डांगी समाज खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग का टूर्नामेंट आज अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, डांगीयो का गुड़ा में उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डांगी समाज खेल संघ एवं आयोजक ग्राम पूला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कबड्डी में लोयरा विजेता

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लोयरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
जबकि डांगीयो का गुड़ा टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल में शोभागपुरा की जीत

महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शोभागपुरा टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
वहीं टूस टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

कप्तानों की सशक्त भूमिका

कबड्डी में कप्तान गुंजन एवं वॉलीबॉल में कप्तान लविशा मुस्कान के कुशल नेतृत्व में दोनों विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और समाज में खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हमेशा की तरह खिताब अपने नाम किया।

समाज के गणमान्य सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर डांगी समाज खेल संघ के
अध्यक्ष रामलाल जी,
उपाध्यक्ष केशु लाल जी,
सचिव रमेश जी,
साथ ही बाबूलाल जी, धर्मनारायण जी, अनिल जी, किशन जी, गणेश जी, शंभू जी, दिनेश जी, दुदाराम जी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और समाज में खेलों के महत्व पर जोर दिया गया।

Exit mobile version